'गोलमाल अगेन' ब्लॉकबस्टर.. तो अक्षय कुमार ने भी फटाफट उठा लिया फायदा!
रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' बॉलीवुड की पहली फ्रैंचाइजी बनी.. जिसका चौथा पार्ट रिलीज किया गया। फिल्म दिवाली पर आई और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। दर्शकों ने फिल्म को हाथों हाथ लिया।
लेकिन जैसे ही गोलमाल अगेन ब्लॉकबस्टर हुई.. निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी हाउसफुल फैंचाइजी की चौथी फिल्म हाउसफुल 4 की घोषणा कर दी। फिल्म के निर्देशक साजिद खान होगें.. लेकिन कास्ट फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है।

इतना ही नहीं.. बल्कि हाउसफुल 4 के लिए दिवाली 2019 का समय चुना गया है। याद दिला दें, गोलमाल अगेन भी दिवाली पर ही आई थी। लिहाजा, कोई शक नहीं कि गोलमाल अगेन की सफलता को देखते हुए निर्माता ने फटाफट अपने फिल्म की घोषणा भी कर दी।
यहां जानें किन सीक्वल फिल्मों का हमें है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications