Sshhh...तो क्या इस एक्टर ने की थी सारा अली खान की तस्वीर शेयर..लेकिन क्यों!
काफी समय से खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान एक नए एक्टर को डेट कर रही हैं। पढ़िए इससे जुड़ी एक नई गॉसिप।
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू की चर्चा काफी समय से हो रही है। सारा खान का करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है। सारा जितनी सुर्खियों में अपनी डेब्यू की वजह से रहती हैं उतनी ही पर्सनल लाइफ की वजह से।
[DHAMAKA: एक ही फिल्म में शाहरूख- सलमान..यहां पढ़ें फिल्म से जुड़ी जानकारी]
कुछ समय पहले खबरें आ रही थी कि सारा अली खान पूर्व मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती को डेट कर रही हैं लेकिन हाल में खबर आई थी कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और सारा अली खान को एक साथ होटल ताज मे ं देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे।

इसके पहले भी दोनों को साथ में दखा जा चुका है।लेकिन नई खबर ये है कि कुछ देर पहले ही हर्षवर्धन कपूर ने एक लड़की की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वो लड़की सारा अली खान ही हैं।हालांकि बाद में हर्षवर्धन ने अपने इस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया।
अब इस खबर के पीछ कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन धुआं वहीं उठता है जहां आग होती है। अगर दोनों अगर अफवाह के शिकार हुए हैं तो ये पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड स्टार्स अफेयर की अफवाह के फेर में फंसे।


Click it and Unblock the Notifications