DHAMAKA: तो क्या अक्षय कुमार के साथ इस कॉमेडी शो पर कमबैक करेंगे सुनील ग्रोवर!

सुनील ग्रोवर ने बीते कुछ दिनों में साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम अगर कपिल शर्मा से ज़्यादा नहीं है तो कम भी नहीं है। और अब खबर है कि सुनील ग्रोवर को अक्षय कुमार के साथ स्टार ने टीवी शो ऑफर किया है!

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई अब बीते दिनों की बाद हो चुकी है। दोनों साथ नहीं आ रहे ये तो तय हो चुका है। लेकिन अब सुनील ग्रोवर कहां, किस शो पर, किस चैनल पर दिखाई देंगे, लोगों को इसमें ज़्यादा दिलचस्पी है।

ताज़ा खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर को अक्षय कुमार के साथ एक कॉमेडी शो का ऑफर दिया है स्टार प्लस ने। लेकिन धमाकेदार खबर ये है कि सुनील ग्रोवर ने इस शो को भी रिजेक्ट कर दिया है।

sunil-grover-akshay-kumar-comedy-show

इस शो में अक्षय कुमार कॉमेडी महागुरू के तौर पर नज़र आएंगे। सुनील ग्रोवर के रिजेक्ट करने के बाद, शो को कृष्णा अभिषेक और भारती को ऑफर किया गया है और दोनों ने ही शो के लिए हामी भर दी है।

ये कॉमेडी शो एक स्टैंडअप कॉमेडी शो होगा जिसमें दो टीम होंगी जिनके मेंटर होंगे कृष्णा और भारती। वहीं अक्षय कुमार कॉमेडी महागुरू बनकर जज की कुर्सी पर दिखेंगे।

अब सुनील ने ये शो क्यों रिजेक्ट किया पता नहीं पर शायद इसका कारण कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा की नई दोस्ती हो। वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर के सोनी टीवी के शो की डीटेल्स भी गपशप गली में तैर रही हैं।

अब देखना है कि सुनील ग्रोवर कैसे और कब परदे पर वापसी करते हैं। पर तब तक आपको मिलवा देते हैं, हिंदी टीवी के सबसे बड़े कॉमेडियन से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X