Ahaaaan: दो दिल मिल रहे हैं....मगर चुपके चुपके...सात समंदर पार!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच फिलहाल जो भी चल रहा है वो सबको पता है पर दोनों कुछ कहना ही नहीं चाहते। बस इसीलिए सबकी नज़रें इनके रोमांस पर रहती हैं।
हाल ही में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से मिलने पैरिस पहुंची थी। बिल्कुल चोरी चोरी चुपके चुपके। रणवीर सिंह पैरिस में बेफिक्रे की शूटिंग कर रहे हैं। वैसे भी ये दोनों साथ में कितना ज़्यादा वक्त गुज़ार रहे हैं वो तो आप खुद ही देख लीजिए इन तस्वीरों में -

रणवीर सिंह फिलहाल बॉलीवुड के सबसे बिंदास स्टार हैं। अब इसी बिंदासपन में उन्होंने कहा कुछ ऐसा कि सब बस aww कर के रह गए। दरअसल, एक इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया कि उनके पास तो सबसे ज़्यादा desirable man का तमगा है। लेकिन ऐसी हीरोइन कौन है जो इस कैटेगरी में आएगी।
तो बस फिर क्या रणवीर सिंह चुप थोड़ी रह पाए, उन्होंने कहा - अब मैं बोलूंगा तो तो बोलेंगे कि बोलता है। लेकिन सबसे आकर्षक आदमी के पास सबसे आकर्षक लड़की ही होगी। समझदार को इशारा ही काफी है। अब मैं इतना ही जवाब दे सकता हूं कि मेरी वाली! ;)


Click it and Unblock the Notifications