Breaking Buzz: दीपिका पादुकोण ने रिजेक्ट की आमिर खान की महाभारत, अब कौन बनेगा द्रौपदी?
दीपिका पादुकोण इस साल पद्मावत के साथ 2018 की बेहतरीन शुरूआत कर चुकी हैं। साल खत्म होते तक उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों के साथ फैन्स को खुश कर दिया था। लेकिन अब साल खत्म होते होते दीपिका की आने वाली फिल्मों को लेकर एक खबर फैन्स को परेशान कर सकती है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण ने आमिर खान की महाभारत रिजेक्ट कर दी है।
कुछ महीनों पहले दीपिका को सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ आमिर खान के घर पर देखा गया था और ये तय माना जा रहा था कि आमिर खान के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत में दीपिका पादुकोण ही द्रौपदी का किरदार निभाएंगी। लेकिन मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ये रोल रिजेक्ट कर चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण, मार्च से मेघना गुलज़ार की लक्ष्मी बायोपिक पर काम करने जा रही हैं। इस फिल्म को दीपिका खुद प्रोड्यूस करेंगी। लक्ष्मी, एडिड अटैक पीड़िता हैं जिनके संघर्ष की कहानी को लोगों ने अकसर कई न्यूज़ चैनल पर देखा है। अब दीपिका उनकी पूरी कहानी परदे पर उतारने जा रही हैं।
बात रही आमिर खान की महाभारत की तो देखना होगा कि अब इस 7 पार्ट की वेबसीरीज़ में द्रौपदी का किरदार कौन निभाता है। वैसे हमारे पास इस भव्य प्रोजेक्ट की कास्टिंग के लिए कुछ सुझाव ज़रूर हैं -


Click it and Unblock the Notifications