WHATTT: भंसाली ने किया राउडी राठौर 2 का वादा....अक्षय ने किया पैडमैन पोस्टपोन!!!
इस समय कभी खुशी कभी गम वाली काजोल होतीं तो तुसी बड़े मज़ाकिया हो ही कहती रह जाती है। अक्षय कुमार को वाकई पता है कि किस मूड को कैसे हल्का किया जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस थी जहां भंसाली और अक्षय थे और भंसाली पर सवालों का पहाड़ टूट पड़ा।
अक्षय ने मौका देखा और भंसाली को हर सवाल से बचाते हुए सारा फोकस अपनी तरफ किया। उन्होंने मज़ाक से बात शुरू की और कहा कि मैंने अपनी फिल्म आगे बढ़ा दी है और भंसाली ने मुझे वादा किया है कि राउडी राठौर 2 बनाएंगे इसके बदले।

बस फिर क्या था मूड अपने आप लाइट हो गया। दरअसल, इसके पहले भंसाली काफी इमोशनल हो गए थे और कहा कि अक्षय का ये कदम मैं ज़िंदगी भर नहीं भूलूंगा। उन्होंने मीडिया से अक्षय के लिए तालियां बजवाईं और फिर खुद उनकी तरफ हाथ जोड़कर घूम गए।
बस अक्षय ने तुरंत अपना जादू चलाया और मूड को हल्का करने के लिए राउडी राठौर वाली बात कर डाली। वाकई अक्षय सबके फेवरिट यूं ही नहीं है। और 2018 की ओपनिंग इससे शानदार तो वो कर ही नहीं सकते।
सुपरहीरो बनने से पहले ही वो सच के सुपरहीरो बन चुके हैं, पद्मावत की पूरी टीम और बॉलीवुड के उन फैन्स के लिए जो पद्मावत का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
