..................... Did Arjun Kapoor hint at Ram Lakhan remake again? - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumor: वन टू का फोर...फोर टू का वन...लो मिल गया लखन!

अर्जुन कपूर ने लखन वाली ढफली के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है तब से एक बार फिर गपशप गली में राम लखन रीमेक की चर्चा शुरू हो गई है।

जब से पहली बार ये खबर आई थी कि बॉलीवुड के दो बेहतरीन निर्देशक रोहित शेट्टी और करण जौहर मिलकर सालों पहले आई फिल्म राम लखन का रीमेक बनाने का प्लान कर रहे हैं तब से सब एक्साइटेड हैं लेकिन इस खबर को 2 साल बीत गए।

arjun-kapoor-hints-at-ram-lakhan-remake

और इन दो सालों में राम लखन की कास्टिंग के लिए शायद हर किसी का नाम सामने आ चुका है। वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर इन किरदारों के मुख्य दावेदार रहे हैं।
[पूरे बॉलीवुड को करना था यही एक रोल...मैंने फिल्म ही बंद कर दी!]

वहीं माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया के किरदारों के लिए हमेशा अथिया शेट्टी, कृति सैनन, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और जैकलीन फर्नांडीज़ के नाम की हमेशा चर्चा रही।

अब अर्जुन कपूर ने एक बार फिर फिल्म को लेकर उम्मीदें जगा दीं। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे ऑप्शन थे जो राम लखन के रोल के लिए परफेक्ट थे -
वरूण सिड
खबर थी कि ये जोड़ी वापस राम लखन रीमेक में रिपीट होगी लेकिन दोनों ने ही खबरों को नकार दिया। दिलवाले के बाद अब वरूण दो हीरो वाली फिल्म से दूर रहना चाहते हैं।

अर्जुन - रणवीर
अब इससे ज़्यादा ओरिजिनल कोई राम लखन की जोड़ी नहीं हो सकती। हालांकि अनिल कपूर को लगता है कि अर्जुन सीरियस किरदार नहीं निभा पाएंगे लेकिन हम 2 स्टेट्स एक्टर को एक मौका तो देंगे ना!

शाहिद - रणबीर
अगर रणबीर कपूर बड़े भईया बनें। वही सीरियस सा किरदार जैसा उन्होंने...ओ उन्होंने तो सीरियस किरदार निभाया ही नहीं! और छिछोरे के रोल में शाहिद हमें पहले भी कन्विन्स कर चुके हैं।

फवाद खान - वरूण धवन
वैसे ये भी एक आईडियल पेयरिंग थी और जो समझदारी फवाद खान की बॉडी लैंग्वेज में है वो किरदारों में कम ही मिलती है। और वरूण तो बस वन टू का फोर करने की देरी है।

आदित्य रॉय कपूर - सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत जब छिछोरे बने तो क्या गज़ब छिछोरे बने थे। और आदित्य रॉय कपूर का लुक ही सीरियस है। वो कभी छोटे लग ही नहीं सकते।

टाईगर श्रॉफ - सिद्धार्थ मल्होत्रा
पर बड़े भईया सिड नहीं टाईगर। उनके चेहरे पर वही भोलापन दिखता जो जैकी श्रॉफ के किरदार में था। वहीं थोड़ी छिछोरापंती तो सिड भी कर ही लेते होंगे!

ऋतिक - शाहिद
ऋतिक रोशन आज भी उतने ही फिट हैं और शाहिद कपूर तो हर दिन और ज़्यादा स्टाईलिश होते जा रहे हैं ऐसे में इन्हें एक साथ फिल्म में देखना !

रणवीर सिंह - सुशांत सिंह राजपूत
दोनों ही इस किरदार के लिए परफेक्ट माने जा रहे थे लेकिन खबर अफवाह ही रह गई।

फाइनल?
माना जा रहा था कि ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन इस रोल के लिए फाइनल हैं। लेकिन खबरें तब अफवाह बन गईं जब इस रोल के लिए वरूण को अप्रोच किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X