क्या अरबाज खान-जॉर्जिया एंड्रियानी का हुआ ब्रेकअप, करण जौहर ने चुपके से खोला राज!

Karan Malaika

बॉलीवुड की सबसे फिट, हॉट और ग्लैमरस दीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके इस शो को लेकर अच्छा-खासा बज़ बना हुआ है। मलाइका अरोड़ा का यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। दर्शकों को इस शो की वजह से मलाइका अरोड़ा की अलग साइड नजर आ रही है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है वहीं, शो में कई खुलासे भी हो रहे हैं।

'मूविंग इन विद मलाइका' के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने गलती से एक ऐसा खुलासा कर दिया जिसकी किसी को शायद कानों कान खबर तक नहीं थी। शो के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर, मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे और उनकी काउच पर कई दिलचस्प बातें की लेकिन इस दौरान करण जौहर ने यह खुलासा कर दिया कि, अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप कर चुके हैं।

लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर पहले मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान के साथ रिश्ते के बारे में बात करते नजर आए। मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए करण जौहर से कहा- 'मुझे लगता है कि यह प्यारा है। हम अब काफी बेहतर हैं।' वहीं, तुरंत करण जौहर ने मलाइका से अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप के बारे में पूछ डाला।

करण ने खोली पोल

करण ने खोली पोल

करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से पूछा- तुम्हारा अरबाज के साथ अब कैसा रिश्ता है, हमने इसके बारे में काफी समय से बात नहीं की है। आगे करण जौहर ने कहा- क्या हाल ही में हुए ब्रेकअप के बाद तुम्हें लगा कि तुम्हें उससे बात करनी चाहिए, जिसके बारे में मैं श्योर नहीं हूं कि, शायद लिखा गया है या नहीं?

मलाइका ने कहा...

मलाइका ने कहा...

इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा- 'मैं उस तरह का इंसान भी नहीं हूं जो अरहान से पूछती कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। मुझे लगता है कि मुझे एक निश्चित रेखा को पार करना पसंद नहीं है। मुझे वह पसंद नहीं है। मैं बहुत से तलाकशुदा कपल को जानती हूं जो अपने बच्चों से एक्स की जानकारी लेते हैं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं। मैं इस सब से दूर रहती हूं।'

खुद किया था प्रपोज

खुद किया था प्रपोज

इस शो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा था कि शादी करने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि वो घर से बाहर निकलना चाहती थीं। उन्होंने इस दौरान यह खुलासा भी किया था कि, उन्होंने ही अरबाज खान को शादी के लिए प्रपोज किया था।

अर्जुन कपूर संग शादी पर की बात

अर्जुन कपूर संग शादी पर की बात

मलाइका अरोड़ा ने इस शो में अर्जुन कपूर संग अपनी शादी को लेकर भी करण जौहर से बातचीत की। मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, वो श्योर नहीं हैं कि शादी करेंगी या नहीं लेकिन इतना जरूर जानती हैं कि अगर वो कभी शादी करने का फैसला लेंगी तो वो शख्स सिर्फ अर्जुन कपूर होंगे जिससे उनकी शादी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X