#दो_टूक: अनुष्का शर्मा ने सलमान खान को किया ट्विटर पर Unfollow?
अनुष्का शर्मा जब भी कहती हैं दो टूक कहती हैं और हाल ही में उन्होंने सलमान खान के बारे में भी दो टूक बात कही है। दरअसल, सलमान खान के रेप बयान को अनुष्का शर्मा ने असंवेदनशील बताया और ताज़ा ये है कि अनुष्का शर्मा सलमान खान को ट्विटर पर अनफॉलो कर चुकी हैं।
[अगर थोड़ी भी समझदारी बची है, तो इन कारणों से DO NOT WATCH सुलतान]
कम से कम उनका ट्विटर अकाउंट तो यही कहता है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने फिल्म कंपैनियन को एक इंटरव्यू दिया और सलमान खान के बारे में खुलकर बात की।

अनुष्का ने सलमान के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे उनसे थोड़ा डर लगता है क्योंकि वो ऐसे इंसान नहीं है जो किसी को सहज फील कराने के लिए कोशिश करें। वो जैसे हैं वैसे ही रहते हैं। और मैं भी थोड़ी दबी इंसान हूं। मैं किसी के साथ जल्दी घुल मिल नहीं पाती।
[#SorrySalman: सुलतान के ये डायलॉग...हाजमोला से भी हजम नहीं हुए]
इसलिए ना सलमान खान मेरे साथ, ना मैं सलमान खान के साथ वो दूरी कम कर पाई। इसलिए हमारे बीच ऐसी कोई ईक्वेशन नहीं है कि हम आपस में एक दूसरे के साथ लंबी बातें कर सकें। हालांकि अनुष्का शर्मा का ये बयान, ज़ाहिर सी बात है सलमान खान फैन्स को अच्छा नहीं लगा। वहीं सलमान ने भी अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications