अनुष्का शर्मा ने फिर किया सलमान को क्लीन बोल्ड - रिजेक्ट की ईद 2020 फिल्म
सलमान खान की ईद 2020 फिल्म को लेकर खबरें तेज़ी पर हैं और फिलहाल तो फिल्म की हीरोइन की तलाश चल रही है और माना जा रहा है कि एक बार फिर अनुष्का शर्मा सलमान खान को नाकों चने चबवा रही हैं।
माना जा रहा है कि सलमान खान की ईद 2020 फिल्म प्रभुदेवा बना रहे हैं और इस फिल्म की हीरोइन के रोल के लिए अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था लेकिन अनुष्का शर्मा ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है।

इस फिल्म में सलमान खान फिर से एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे और फिल्म को फिर से प्रभुदेवा ही बना रहे हैं। प्रभुदेवा सलमान खान के साथ दबंग 3 भी बना रहे हैं और उस फिल्म में भी सलमान खान पुलिस ऑफिसर की भूमिका में ही हैं।
गौरतलब है कि पहले ईद 2020 पर सलमान खान आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह में दिखाई देने वाले थे लेकिन सलमान ने वो फिल्म छोड़ दी। तब से उन्होंने ईद 2020 पर आने का वादा किया हुआ है।
रही बात अनुष्का शर्मा की तो ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने सलमान की कोई फिल्म रिजेक्ट की हो। इससे पहले भी सलमान खान के साथ सुलतान करने के लिए अनुष्का ने हामी भरने के लिए काफी समय लिया था।
मिलिए उन हीरोइनों से जो सलमान खान के साथ फिल्में कर चुकी हैं रिजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications
