क्या अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने किया अपना रिलेशनशिप कन्फर्म? पहली बार दिखे साथ
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के लिंकअप की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। 'कॉफी विद करण 7' में करण जौहर ने अनन्या पांडे से इन अफवाहों के बारे में सवाल भी किया था। अब मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में नजर आए, जिसके बाद इन अफवाहों को और भी हवा मिल गई।
दरअसल, इसके पहले रमेश तौरानी के दिवाली बैश की एक तस्वीर में भी पीछे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या साथ में नजर आ रहे थे। वहीं, गुरुवार को जब दोनों साथ में नजर आए तो उनकी तस्वीरें धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हुआ यूं था कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर लगभग एक ही समय पर पार्टी में पहुंचे।

दोनों पार्टी में पहुंचे तो पपराजी को साथ में पोज भी दिया। इस दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आए। अब दोनों की तस्वीरें जब साथ में वायरल हो रही हैं तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। कई यूजर्स को ये जोड़ी पसंद भी आ रही है।
बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप की खबरें 'कॉफी विद करण' के बाद सुर्खियों में आई थी। करण जौहर ने कहा था कि, उन्होंने एक पार्टी में दोनों को साथ में देखा था और उन्हें लगा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को हॉट भी बोला था। अब दोनों के रिलेशनशिप की असल सच्चाई क्या है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications