आलिया के कहने पर भंसाली ने किया गंगूबाई से प्रियंका को OUT!
आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान के अपोज़िट इंशाल्लाह नाम की फिल्म में काम कर रही थीं और काफी खुश थीं। उनका कहना था कि उनका सपना पूरा हो गया है। लेकिन फिर ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। अब आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी नाम की फिल्म में काम कर रही हैं।
इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा थीं। कम से कम पिछले 1.5 साल से भंसाली ने इस फिल्म के लिए प्रियंका को ही अप्रोच किया हुआ था लेकिन इंशाल्लाह के बंद होते ही चीज़ें बदल गईं।

दरअसल, आलिया भट्ट ने इंशाल्लाह में काम करने के लिए काफी बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़े। ऐसे में जब फिल्म बंद हुई तो आलिया का बहुत नुकसान हुआ और उन्होंने ये बात भंसाली को भी जताई। साथ ही आलिया ने भंसाली को ये भी जताया कि वो उनके अगले प्रोजेक्ट में कितनी बुरी तरह काम करना चाहती हैं।
दूसरी तरफ, प्रियंका भले ही इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी दिखा रही थीं लेकिन फिलहाल उनके पास डेट्स नहीं थीं। ऐसे में भंसाली ने तुरंत प्रियंका से छीन कर ये प्रोजेक्ट आलिया के नाम कर दिया। फिल्म में आलिया भट्ट एक कोठेवाली का किरदार निभाने वाली हैं।
यहां देखिए आलिया को किस किस से टक्कर लेना है -


Click it and Unblock the Notifications
