अजय देवगन ने की नई फिल्म की घोषणा- और अक्षय कुमार की फिल्म डिब्बाबंद ?
बुधवार को अजय देवगन ने अपने फैंस को नई फिल्म की घोषणा के साथ सरप्राइज कर दिया है। नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन चाणक्य बनेंगे। यह एक बॉयोपिक होगी। खास बात है कि कुछ ही समय पहले अफवाहों में था कि अक्षय कुमार भी चाणक्य की बॉयोपिक करने वाले हैं, जो यशराज बैनर तले बनाई जाएगी। बॉयोपिक काफी चर्चा में भी थी। हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।
'सलमान खान और रेस 3 ने मुझे उम्मीद से ज्यादा दिया है..'
लेकिन अब जबकि अजय देवगन यही बॉयोपिक की घोषणा कर चुके हैं.. काफी हद तक जाहिर है कि अक्षय अब ऐसी किसी बॉयोपिक का हिस्सा नहीं हैं। कहीं ना कहीं.. इससे सन्स ऑफ सरदार की याद आती है।

सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित सन्स ऑफ सरदार की घोषणा अजय देवगन काफी पहले कर चुके थे। लेकिन फिर करण जौहर- अक्षय कुमार के साथ आए और उन्होंने रिलीज डेट के साथ 'केसरी' की एनाउंस कर दी.. जो सारागढ़ी के युद्ध पर ही आधारित है। लिहाजा, अजय देवगन को अपनी प्रोजेक्ट पीछे ढ़केलनी पड़ी। वहीं, चाणक्य बॉयोपिक में मामला उलटा पड़ता दिख रहा है।
यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications