अक्षय कुमार ने सलमान खान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर मारा करारा ताना लेकिन अपना SCORE भूल गए
अक्षय कुमार आजकल भावनाओं में ज़्यादा बह चुके हैं। वो गोल्ड का प्रमोशन कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने मज़ाक मज़ाक में कहा कि मैं कभी भी राउडी राठौर 2 जैसी फिल्में कर तीन गुना कमाई कर सकता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं करता क्योंकि मुझे अच्छी फिल्में बनानी हैं। अब सीक्वल फिल्में और उनके अंधाधुंध कलेक्शन से अक्षय का सीधा निशाना सलमान खान पर हो सकता था।
हाल ही में सलमान खान की टाईगर सीक्वल ने 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की जबकि ट्यूबलाइट फ्लॉप हो गई थी। वहीं सलमान खान दबंग 3, किक 2 जैसे सीक्वल की भी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन जब अक्षय अच्छे सिनेमा की बात कर रहे थे और राउडी राठौर को साइड में रख रहे थे तब शायद वो ये भूल गए कि वो हाउसफुल 4 की शूटिंग भी कर रहे हैं।

जिसने भी हाउसफुल सीरीज़ देखी है वो ये जानता है कि ये बॉलीवुड की सबसे फिज़ूल सीरीज़ है जो बस यूं ही बनते जा रही है और चलते जा रही है। लेकिन इसके बावजूद जहां तक बॉलीवुड में तीन गुना कमाने की बात है तो आपको याद दिला देते हैं कि अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म अभी तक 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।
अक्षय की हर फिल्म के साथ उम्मीद की जाती है कि शायद इस बार अक्षय कुमार 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर लें। लिहाज़ा, अक्षय की फिल्मों के लिए कमाना उतनी आसान बात भी नहीं है जितनी कि अक्षय ने बना दी।


Click it and Unblock the Notifications