..................... Did Akshay Kumar steal the limelight for Mission Mangal? - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumour: अक्षय कुमार की हीरोगिरी ने मिशन मंगल फेल कर दिया - फिल्म की हीरोइन का खुलासा

By Staff

जगन शक्ति की अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हाड़ी स्टारर मिशन मंगल रिलीज़ हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन दबी ज़ुबान से ही सही पर सबका मानना है कि अक्षय कुमार फिल्म की सारी लाइमलाइट खा गए। और फिल्म की असली हीरो, फिल्म की पांच हीरोइनें साइड कर दी गईं।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो मिशन मंगल पांच महिलाओं की कहानी है लेकिन इन पांच महिलाओं को फिल्म के प्रमोशन में ज़्यादा महत्त्व नहीं मिला। बल्कि नाम ना बताने की शर्त पर फिल्म की एक हीरोइन ने दबी ज़ुबान से माना कि अक्षय कुमार की हीरोगिरी काफी झेलाऊ थी।

गौरतलब है जब से मिशन मंगल का पहला पोस्टर रिलीज़ हुआ है तब से लोग इस बात पर प्रश्न कर रहे हैं कि हीरोइनों की फिल्म में एक हीरो को अहमियत क्यों दी जा रही हैं। और अब दबी ज़ुबान से ही सही लेकिन फिल्म की टीम ने भी ये मान लिया कि अक्षय कुमार ने फिल्म की सारी लाइमलाइट छीन ली है।

लेकिन अगर देखा जाए तो अक्षय कुमार के कारण, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक गई है और कम से कम अब दर्शक एक अच्छी फिल्म देखने सिनेमाघर तक पहुंचेगे तो सही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X