अक्षय कुमार ने एक नहीं दो फिल्मों से किया शाहरूख खान को REPLACE!
शाहरूख खान इस समय आनंद एल राय की ज़ीरो की शूटिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद वो आमिर खान की छोड़ी हुई राकेश शर्मा बायोपिक करेंगे जिसका नाम है सैल्यूट। लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कुल मिलाकर पूछा जाए कि शाहरूख खान ज़ीरो के बाद क्या कर रहे हैं। तो जवाब है कुछ नहीं। फिलहाल उनके पास अगला कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं। उन्हें हाल ही में आदित्य चोपड़ा ने दो फिल्मों का ऑफर दिया था लेकिन अब खबरों की मानें तो वो दोनों फिल्म अक्षय कुमार कर रहे हैं।

बात तब की है जब शिमित अमीन, यशराज फिल्म्स के लिए चक दे इंडिया बना रहे थे। उस दौरान, शिमित ने ये प्रोजेक्ट सबसे पहले अक्ष कुमार को ऑफर किया लेकिन अक्षय ने इसे मना कर दिया। बाद में फिल्म सलमान और फिर शाहरूख के पास चली गई।
[यहां देखिए गोल्ड का #ChhotaTrailer]
तब से अब तक अक्षय कुमार ने यशराज फिल्म्स के साथ काम भी नहीं किया। हाल ही में खबर थी कि यशराज फिल्म्स ने शाहरूख को दो फिल्मों में से एक चुनने का ऑफर दिया है। इनमें से एक पीरियड ड्रामा है। और एक शिमित अमीन की फिल्म।
अब ये दोनों ही फिल्म अक्षय कुमार कर रहे हैं। अब इसका कारण शाहरूख खान की खोई हुई बॉक्स ऑफिस किस्मत है या कुछ और पता नहीं। वैसे आपको दिखा देते हैं 2010 के बाद से शाहरूख का बॉक्स ऑफिस हाल -


Click it and Unblock the Notifications
