#Relax: 200 करोड़ का ये झटका अक्षय कुमार के लिए कुछ भी नहीं है!
हाल ही में खबर थी कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी प्रियदर्शन के एक प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने वाले हैं और फिर खबर आई कि अक्षय ने थेरी रीमेक के राइट्स खरीद लिए हैं।
लेकिन अब अगर नई खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी और शाहरूख खान थेरी रीमेक पर काम शुरू कर चुके हैं और फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। ये शाहरूख के साथ रोहित की तीसरी फिल्म होगी। लेकिन अक्षय फैन्स को इससे काफी झटका लगा।
[#AkkiPunch: "ये लोग 200 दिन तक एक फिल्म में शूट क्या करते हैं!"]
गौरतलब है कि अक्षय कुमार साउथ की ब्लॉकबस्टर थेहरी रीमेक के साथ 200 करोड़ का धमाका कर सकते थे। साउथ सुपरस्टार विजय की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने धुंआधार कमाई की है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है तो कई मायनों में बाहुबली को पीछे छोड़ चुकी है।
[ तो 80 दिन में रिलीज़ भी हो जाएगी अक्षय की नमस्ते इंग्लैंड!]
अक्षय को फिल्म की अहमियत तब पता चली जब इसने एयरलिफ्ट के इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स को पार कर लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया में तो फिल्म अभी भी धमाकेदार तरीके से चल रही हैं।
वैसे ये अक्षय के लिए कोई बड़ा झटका नहीं है। इससे पहले भी अक्षय के हाथ से ऐसे कुछ प्रोजेक्ट निकल चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











