WHATT: 100 करोड़ तक टिकने के लिए....खुद को बेचने को तैयार हैं अक्षय कुमार!
वो कहावत सुनी है - कुछ तो मजबूरी रही होगी उनकी, कोई यूं ही बेवफा नहीं होता। ऐसा ही कुछ आजकल वो लोग कह रहे हैं, जो अक्षय कुमार की पूजा करते हैं। क्योंकि अक्षय कुमार हमेशा उसूलों के आदमी रहे हैं। या फिर वो खुद को ऐसा दिखाते ज़रूर हैं।
पिछले कुछ सालों में अक्षय ने अपने लिए एक रिस्पेक्ट वाली जगह बनाई है। और पिछले कुछ सालों में अक्षय ने अवार्ड शो को जमकर धोया है। लेकिन इस बार हद ही हो गई।

Recommended Video

चाहे आने वाली फिल्म पैडमैन के प्रमोशन की मजबूरी कह लीजिए या कुछ और अक्षय कुमार ने ज़ी सिने अवार्ड्स पूरे जोश के साथ अटेंड किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस इवेंट में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी कुबूल कर लिया।
ये वही अक्षय हैं जिन्होंने कुछ साल पहले साफ कहा था कि ये अवार्ड शो बिकाऊ होते हैं और इसलिए उन्हें इस पर कोई भरोसा नहीं है। इतना ही नहीं, अक्षय ने ये भी कहा था कि मैं अवार्ड पर नहीं रिवार्ड पर यकीन रखता हूं।
वो अक्षय पूरे जोश खरोश के साथ ना सिर्फ ज़ी सिने अवार्ड्स में पैडमैन प्रमोट करता दिखा बल्कि बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड लेते दिखा। वो भी तब, जब बेस्ट एक्टर ज्यूरी का अवार्ड दिया गया वरूण धवन को। अपनी इतनी इज़्जत तो खुद अक्षय भी अपनी कर सकते थे।
वैसे अवार्ड के बारे में हर कोई कुछ ना कुछ कह ज़रूर चुका है -


Click it and Unblock the Notifications
