तगड़ा Rumor..बॅालीवुड के इस सुपरस्टार ने लिया..बदनामी का बदला..Shocking..
ऐसी अफवाह है कि इमरान हाशमी और कमाल आर खान के बीच चल रहे विवाद की प्रमुख वजह अजय देवगन हैं।
एक बार फिर कमाल आर खान और अजय देवगन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। इस बार अजय देवगन फिर से कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। कुछ दिनों पहले कमाल आर खान ने इस बात का दावा किया कि वह इमरान हाशमी की फिल्म कैप्टन नवाब में क्रिएटिव तौर पर जुड़े हुए हैं।
लेकिन दो दिन के भीतर इस फिल्म के सहायक निर्माता और एक्टर इमरान हाशमी ने इस बात की साफ जानकारी दे दी कि कमाल आर खान का कैप्टन नवाब से किसी भी तरह का लेना देना नहीं है।
लेकिन अब उड़ती हुई खबर यह है कि कमाल आर खान और इमरान हाशमी के बीच अजय देवगन आ गए हैं।। कैप्टन नवाब से कमाल आर खान का पहले नाम जुड़ा था। सबकुछ सही तरीके से चल रहा था।

मामला तब बिगड़ गया जब इमरान हाशमी और अजय देवगन बादशाहो की शूटिंग करने साथ में पहुंचे। वहीं पर अजय से बात करने के बाद इमरान का मन बदल गया। इससे सभी वाकिफ है कि कमाल आर खान ने शिवाय को लेकर अजय देवगन पर निशाना साधा था।
साथ ही जुलाई 2013 में कमाल आर खान ने इमरान हाशमी के खिलाफ ये कहा था कि इमरान के आने के बाद अब कोई भी बॅालीवुड में हीरो बन सकता है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि इमरान हाशमी और अजय देवगन के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों बादशाहो में एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कमाल आर खान को पीछे छोड़ते हुए चलिए जानते हैं कि इन दोनों की जोड़ी बादशाहो में किस तरह का धमाका करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications