तगड़ा RUmor: पद्मावत से टाला था अक्षय कुमार ने क्लैश...वापस 25 तारीख को रिलीज़ होने पहुंची फिल्म!
Recommended Video

एक पद्मावत ने फिलहाल पूरे बॉलीवुड की रिलीज़ डेट को अस्त व्यस्त कर रखा है। पहले 25 तारीख को अक्षय कुमार की पैडमैन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मनोज बाजपेयी स्टारर अय्यारी क्लैश हो रही थी।
फिर इसी तारीख को पद्मावत की रिलीज़ का एलान हो गया। नीरज पांडे ने अपनी अय्यारी उठाई औऱ 9 फरवरी की रिलीज़ डेट तय कर दी। फिर अक्षय कुमार ने महान बनते हुए, पैडमैन की रिलीज़ पद्मावत क्लैश बचाकर, वापस 9 फरवरी अय्यारी क्लैश के साथ डाली।

अब देखा जाए तो इन तीनों फिल्मों में अय्यारी ही 25 तारीख के लिए सबसे सही फिल्म थी। खैर, अब सूत्रों की मानें तो नीरज पांडे वापस अय्यारी को 25 तारीख को रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं।
गौरतलब है कि अय्यारी पद्मावत क्लैश से ना पद्मावत को फर्क पड़ेगा और ना ही अय्यारी को। इसलिए ये बेस्ट निर्णय हो सकता है अय्यारी के कलेक्शन को पैडमैन से बचाने का।


Click it and Unblock the Notifications