#Eid2018: ऐश्वर्या ने खुद किया है एलान - सलमान को आने दो!
Recommended Video

सलमान खान की रेस 3 और ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खान के ईद क्लैश के चर्चे काफी ज़ोरों पर है। सलमान हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि ये क्लैश ना हो और गड़े मुर्दे उखाड़े ना जाएं।
लेकिन अब गपशप गली में खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद इस क्लैश के लिए हामी भरी है। फिल्म की डेट उनसे पूछ कर ही ईद पर रखी गई है।

और अब जब रेस 3 में फन्ने खान के लीड एक्टर अनिल कपूर को भी शामिल कर लिया गया है तब भी खबर है कि दोनों फिल्में किसी भी सूरत में क्लैश होंगी।
फन्ने खान की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि हमने ऐश्वर्या को बताया भी कि फिल्म ईद पर रिलीज़ होगी। लेकिन ऐश्वर्या को सलमान की फिलम से कोई फर्क नहीं पड़ता।
अब अगर ये क्लैश हो रहा है तो वाकई सबकी नज़रें 2018 की ईद पर ही होंगी। और जब सलमान - ऐश्वर्या की बात हो तो पुरानी बातें ही होती हैं।
आपको पढ़ाते हैं सलमान का वो इंटरव्यू जब वो ये मानना ही नहीं चाह रहे थे कि ऐश्वर्या मीडिया बुलाकर उनसे ब्रेकअप कर चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications
