अभिषेक को पड़ी ऐश्वर्या से डांट, नव्या नवेली भी हुई गुस्से का शिकार, Viral हो रहा यह Video

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग और बेस्ट कपल माने जाते हैं। दोनों अक्सर साथ में बड़े प्यार से पेश आते हैं और इनकी केमिस्ट्री को लोग पसंद करते हैं। दोनों जब भी साथ में किसी इवेंट में नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।
लेकिन, फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से अच्छी खासी नाराज नजर आ रही हैं। साथ ही वो अपनी भांजी नव्या नवेली से भी ख़फ़ा दिख रही हैं। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और नव्या नवेली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही यूजर्स ऐश्वर्या राय के इस बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं।
यह वीडियो अभिषेक बच्चन की पिंक पैंथर्स टीम द्वारा खेली जा रही कबड्डी मैच के दौरान का है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, नव्या नवेली और सिकंदर खेर दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आ रहे हैं। पहले ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन को बुलाती हैं और अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं।
इसके बाद ऐश्वर्या राय अपनी भांजी की ओर भी आंखें दिखाती नजर आती हैं। सिकंदर खेर नव्या नवेली के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। इससे पहले सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में भी ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से नाराज नजर आई थीं। अभिषेक बच्चन तब तस्वीरें क्लिक करवाते हुए अचानक से वहां से चले गए थे।
तब भी ऐश्वर्या राय का वीडियो काफी वायरल हुआ था और उन्हें ट्रोल किया गया था। बहरहाल, अब इस वीडियो के बाद भी कई यूजर्स सवाल ऐश्वर्या राय पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं, कई लोगों ने ऐश्वर्या राय का बचाव भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications