2018 का एक और धमाका...पोस्टर लॉन्च....300 करोड़ी स्टार OUT...और सुपरस्टार IN
काफी समय से चर्चा थी कि क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट की अगली फिल्म जैसमीन के लिए अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया है। ये किराए की कोख यानि कि सरोगेट मां पर बन रही फिल्म है। फिल्म का प्लॉट जितना ज़बर्दस्त है माना जा रहा था कि बस अनुष्का इसमें आग लगा देंगी।
वैसे भी सुलतान की ये 300 करोड़ी स्टार, ऐ दिल है मुश्किल जैसी बिना प्लॉट की फिल्मों में भी जान डाल चुकी है। खैर अब खबर है कि ऐ दिल है मुश्किल का बदला, ऐश्वर्या राय ने पूरा कर ही लिया है।

जी हां, ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का के आगे ऐश्वर्या किसी को याद भी नहीं रही। लेकिन अब खबर है कि जैसमीन के लिए अनुष्का की जगह ऐश्वर्या को अप्रोच किया गया है और माना जा रहा है कि वो फिल्म को हामी भी कर सकती हैं।
दरअसल, फिल्म 2018 में रिलीज़ होने की तैयारी चल रही है जबकि अनुष्का पहले ही ज़ीरो, परी और सुई - धागा के साथ बुक हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











