300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर...हीरोइन भी FINAL अगर होंठ की करवा ले SURGERY!
आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की कास्टिंग राष्ट्रीय समस्या बन चुकी हैं। अब खबर है कि फिल्म के लिए वाणी कपूर फाइनल है लेकिन उन्हें अपने बिगड़े हुए होंठ ठीक करने पड़ेंगे जो उन्होंने सर्जरी किए हैं।
आमिर खान - अमिताभ बच्चन स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की कास्टिंग फिलहाल राष्ट्रीय समस्या बन गई है। खबर है कि आमिर खान फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को लेना चाहते हैं। वहीं फिल्म की बाकी टीम आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को वोट दे रही है।
लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की सुई अपनी खास हीरोइन वाणी कपूर पर अटकी हुई है। हालांकि आदित्य चोपड़ा ने हाल ही में बेफिक्रे में वाणी कपूर को कास्ट किया था और उनकी लिप सर्जरी ने सब गुड़ गोबर कर दिया था।

इसलिए सूत्रों की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने वाणी कपूर को सीधा कहा है कि वो फिल्म में तभी फाइनल होंगी जब उनके बिगड़े हुए होंठों की वापस सर्जरी की जाएगी और वो ठीक हो जाएंगे पहले जैसे। अब ये कितना संभव है पता नहीं।
हालांकि अनुष्का शर्मा ये काम पहले भी कर चुकी हैं जब उनके बिगड़े होंठों की सर्जरी ने सबका ध्यान खींचा है और वापस अनुष्का ने अपने होंठ ठीक करवाए।
बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनकी 10 साल पुरानी तस्वीरें देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे। एक बार राखी सावंत ने कहा था कि जितनी प्लास्टिक सर्जरी बॉलीवुड में होती है उस प्लास्टिक को बेच कर वो करोड़पति बन जाएंगी।
वहीं दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी कॉफी विद करण पर हीरोइनों की प्लास्टिक सर्जरी डिस्कस कर चुकी हैं और बोल चुकी हैं कि अगर कुछ लोगों की कब्र खोदी जाए तो वहां पर केवल प्लास्टिक मिलेगा।
देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
