तो क्या आमिर ने दंगल के डिजिटल राइट्स के लिए Netflix से की 20 करोड़ की डील!
आमिर खान ने दंगल के इंटरनेट राइट्स के लिए 20 करोड़ चार्ज किया है। जानिए डिटेल में।
दंगल 2016 की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है इसमें कोई शक नहीं है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है और साथ ही सैटेलाइट राइट्स इस फिल्म की 75 करोड़ में बेची गई थी।इसके बाद आमिर खान ने अब Netflix से इसके डिजिटल राइट्स फाइनल करने की तैयारी में हैं।
[Review - एक एवरेज फिल्म की हीरो तापसी..और सुपरहीरो अक्षय]
आमिर खान ने दंगल के लिए Netflix के साथ 20 करोड़ में डील फाइनल करेंगे।आपको बता दें कि Netflix के सीईओ रीड हेस्टिंग्स के साथ आमिर और शाहरुख खान दोनों की तस्वीरें आई थी। ये मीटिंग असल में शाहरुख खान के घर मन्नत पर भी।

कहा तो ये भी जा रहा है कि आमिर खान ने आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए 120 करोड़ में डील साइन की।इसी के साथ दंगल के अब डिजिटल राइट्स की बात चल रही है और आमिर खान खुद भी इस डील में दिलचस्पी ले रहे हैं।
आपको बता दें कि दंगल 2016 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी जिसे क्रिटिक्स से लेकर लोगों ने काफी सराहा था।


Click it and Unblock the Notifications