तगड़ा Rumor: कया आमिर खान ने शाहरूख खान को चूना लगाया और एक और FLOP उन्हें सौंप दी?
खबर है कि शाहरूख खान ने आखिरकार , राकेश शर्मा बायोपिक सैल्यूट को अपनी हामी भर दी है और फिल्म दीवाली से पहले फ्लोर पर चली जाएगी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए शाहरूख खान के साथ ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण के लीड रोल में होने की चर्चा ज़ोरों पर है। हालांकि फिल्म की लीड के लिए करीना कपूर का नाम तेज़ी से लिया जा रहा था लेकिन करीना ने अक्षय की फिल्म चुन ली।
आमिर खान सबसे पहले सिद्धार्थ रॉय कपूर की ये फिल्म कर रहे थे। फिल्म में आमिर खान के साथ वापसी कर रही थीं प्रियंका चोपड़ा। आमिर ने ये कहकर फिल्म छोड़ दी कि उन्हें अपने दूसरे प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करना है। और ये फिल्म बढा दी शाहरूख के पास।

जबकि सूत्रों की मानें तो दरअसल, आमिर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट से दिक्कतें थीं और वो बार बार नया ड्राफ्ट मांग रहे थे लेकिन उन्हें कुछ पसंद नहीं आया था। इसलिए आमिर ने फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ते ही आमिर ने सबसे पहला काम ये किया कि इस फिल्म से जुड़ हर किसी को कॉल करके बता दिया कि मैं फिल्म नहीं कर रहा हूं।
[जब शाहरूख ने किया डेब्यू, तब ये कर रहे थे सलमान - अक्षय - अजय]
अब सवाल ये उठता है कि जब आमिर को खुद ये स्क्रिप्ट इतनी पसंद नहीं आई तो उन्होंने ये शाहरूख की तरफ क्यों बढ़ाई। और शाहरूख का ये फिल्म साइन कर लेना फैन्स को थोड़ा परेशान कर रहा है क्योंकि फिलहाल उनका करियर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। और वो दोस्तों के नाम पर फिल्में कर ही लेते हैं।
वहीं दूसरी तरफ, आमिर ने जिस महाभारत का बहाना बनाकर ये फिल्म छोड़ी थी वो फिलहाल होल्ड पर है क्योंकि आमिर खान करण जौहर के साथ कोई और फिल्म कर रहे हैं। ऐसे में केवल शाहरूख के बॉक्स ऑफिस की चिंता की जा सकती है। जानिए शाहरूख के बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications
