एक SMS की वजह से हुआ था कैटरीना कैफ और सलमान खान का ब्रेकअप!

सलमान खान और कटरीना कैफ़ के बीच अफ़ेयर बॉलीवुड के उन टॉप सीक्रेट्स में है जो किसी से छिपा नहीं। बॉलीवुड की ख़बरों की मानें तो सलमान खान ने कैटरीना कैफ़ के करियर सेट करने में काफ़ी मदद की थी। कहा जाता है कि सलमान खान ने कैटरीना कैफ़ के शुरुआती दिनों में कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से कटरीना को मिलवाया है उन्हें फ़िल्में दिलाने में मदद की।

सलमान खान और कटरीना के बारे में कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों के फैन्स को शुरुआत में लगा था कि सलमान खान कैटरीना के साथ शादी के बंधन में बध जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान और कैटरीना कैफ की न्यूज ने दोनों के फ़ैन्स का दिल तोड़ दिया। पढ़िए सलमान और कैटरीना के ब्रेकअप की कहानी।

katrina kaif

कैटरीना कैफ़ से ब्रेकअप के बाद सलमान खान के लिए मूवऑन करना काफ़ी मुश्किल था। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की पार्टी में, जब कैटरीना कैफ अपनी परफ़ॉर्मेंस के लिए मंच पर आई थीं तो सलमान खान ने कैटरीना को 'कैटरीना कपूर' कहकर चिढ़ाया था। सलमान खान और कैटरीना कैफ़ के ब्रेकअप के बाद अच्छे दोस्त हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों कई फ़िल्मों में साथ दिखाई दे चुके हैं।

सलमान खान और कटरीना कैफ़ के ब्रेकअप को लेकर कहा जाता है कि कैटरीना कैफ़ ने सलमान खान से अपना रिलेशनशिप ख़त्म करने के लिए एक SMS भेजा था।

1 मैसेज से हो गया था कैटरीना और सलमान खान का ब्रेकअप

1 मैसेज से हो गया था कैटरीना और सलमान खान का ब्रेकअप

तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि कैटरीना कैफ़ की एक दोस्त ने बताया कि कैटरीना कैफ़ ने एक मैसेज सलमान खान को भेजा और ब्रेकअप कर लिया था।

रणबीर के साथ शूटिंग के दौरान

रणबीर के साथ शूटिंग के दौरान

कहा जाता है कि जब कैटरीना ऊटी में रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रही थी। तो कैटरीना कैफ़ सलमान से अपना रिश्ता ख़त्म करने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना चाहती थी। यहीं कारण है कि उन्होंने शूटिंग के दौरान ही सलमान खान को ब्रेकअप मैसेज सेंट किया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त हैं।

कैटरीना कैफ क्या नहीं करना चाहती थीं सलमान खान का सामना

कैटरीना कैफ क्या नहीं करना चाहती थीं सलमान खान का सामना

कैटरीना कैफ़ के इस मैसेज के बाद सलमान खान सेट पर जाने वाले थे, जिसे लेकर कैटरीना काफ़ी डर गई थीं और उनका सामना नहीं करना चाहती थी।

कैटरीना का करियर

कैटरीना का करियर

कहा जाता है कि कैटरीना कैफ़ काफ़ी डर गई थीं उनको लगा था कि इन सबकी वजह से कहीं उनका कैरियर ख़त्म न हो जाए। उस दौर में कैटरीना कैफ़ अपने नाम के दम पर छोटी फ़िल्मों के लिए बड़ी रक़म ले रही थीं। कैटरीना कैफ़ को डर था कि इंडस्ट्री में उनका जीवन कठिन न बन जाए। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

कैटरीना और रणबीर का रिलेशनशिप

कैटरीना और रणबीर का रिलेशनशिप

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ़ छह साल तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं तो कैटरीना कैफ़ का नाम विक्की कौशल के साथ जोड़ा जा रहा है।

नोट- कैटरीना कैफ और सलमान खान के बारे में ये महज अफवाहें रही हैं। कभी भी दोनों ने इस तरह की किसी बात को फैंस के साथ शेयर नहीं किया है। न ही फिल्मीबीट इस प्रकार की खबर की पुष्टि करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X