बेहद सेक्सी और हॉट होगी दिबाकर की शंघाई

Imran Hashmi and Kalki Koechlin
इमरान हाशमी जिनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धाराशाही हो गई है, एक बार फिर से धमाका करने को तैयार है । एक हिट फिल्म को तरस रहे इमरान हाशमी के बारे में खबर आ रही है कि वो दिवाकर बैनर्जी की आने वाली फिल्म शंघाई में काल्की कोचलिन के साथ आ रहे है, इमरान हाशमी को बॉलीवुड का बैड ब्वाय कहा जाता है। उनका एक बेहद अनोखा और अजीब रिकार्ड है, कि अभी तक जितनी फिल्में उन्होंने की है उसमें उनका किरदार ही ऐसा रहा है कि वो गलत काम करते है, लड़कियों के साथ इंटिमेंट होने में भी उन्हें कोई परहेज नहीं हैं।

लेकिन इस बार उनका साथ दे रही है काल्की कोचलीन, जो फिल्म शंघाई में एक अमेरिकन रिटर्न महिला का करिदार निभा रही हैं, काल्की की छवि अब तक बेहद हॉट और सेक्सी अदाकार की रही है, फिल्म देव डी की चंद्रमुखी काल्की भी अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी सेक्सी और हॉट भावभंगिमाओं के कारण चर्चा में रही है, चाहे वो कोक का विज्ञापन हो या फिर गोल्डन बूट्स फिल्म का प्रोंमो शूट हर जगह काल्की के हॉट सींस का ही जिक्र हुआ है।

ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि दिबाकर बैनर्जी की फिल्म शंघाई कितनी हॉट और स्पाइसी होने वाली है, खुद डायरेक्टर साहब पर बेहद रंगीन होने का आरोप लग चुका है, ऊपर से उन्होंने जो स्टार-कास्ट फिल्म के लिए चुनी है वो एक्टिंग के लिए कम सेक्सी मु्द्राओं के लिए ज्यादा जानी जाती है, एक तरफ सीरयल किसर इमरान हाशमी हैं तो दूसरी ओर हॉट बेबो काल्की कोचलिन, जो पर्दे पर कुछ भी करने को तैयार रहती हैं, कहना गलत ना होगा कि शंघाई बेहद हॉट एंड सेक्सी फिल्म हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X