Ouchh..दिबाकर की इस बात से जल जाएंगे बॉलीवुड के Khans
डिकेक्टिव व्योमकेश बख्शी के निर्देशक दिबाकर बनर्जी अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत डिटेक्टिव का किरदार निभा रहे हैं, जिससे दिबाकर आजकल बहुत प्रभावित हैं। लेकिन अब बात आती है कि दिबाकर बनर्जी, सुशांत और डिटेक्टिव के बीच बॉलीवुड की खान तिकड़ी यानि की शाहरूख खान, सलमान और आमिर खान की बात कहां से आ गई।

आपको बता दें, इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के समय जब दिबाकर बनर्जी से पूछा गया कि डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी को लेकर वह कितने आश्वत हैं, तो दिबाकर ने एक साथ बॉलीवुड के कई एक्टरों पर निशाना साध दिया। दिबाकर बनर्जी ने कहा कि, 'अगर बॉलीवुड की हर फिल्म में 45 साल का हीरो , 22 साल के लड़के का किरदार अदा करेगा और 23 साल की लड़की के साथ रोमांस करेगा तो दूसरी बेहतरीन कहानियां कहां जाएंगी?
अब यह बयान पढ़कर तो जाहिर है आप भी समझ गए होंगे कि दिबाकर ने एक तीर से कितने निशाने बनाए हैं। वैसे ट्रेलर प्रमोशन के दौरान दिबाकर और सुशांत ने फिल्म से जुड़ी और भी कई बातें कहीं। खोसला का घोंसला के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने कहा कि उन्हें हमेशा से व्योमकेश बख्शी को पर्दे पर देखने की चाहत थी, और इसके लिए उन्होंने काफी इंतजार किया है।
बहरहाल, फिल्म के प्रोमोशन के साथ साथ बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर यह निशाना मार पर दिबाकर बनर्जी ने अपने दिल की बात तो कह दी। अब देखना यह है कि शाहरूख, सलमान और आमिर इन बयानों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। वैसे उनका जवाब सुनना भी दिलचस्प होगा।
नीचे देखें डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











