दिया ने संजय को निराश किया
दिया मिर्जा स्टार तो नहीं बनी लेकिन उनके नखरे स्टारों वाले ही है। आगामी फिल्म एसिड फैक्टरी के प्रमोशन के लिए दिया को सामंत चौहान के कपड़ो में रैम्प पर चलना था। पहले तो दिया ने हां कर दिया लेकिन बाद में यह कहते हुए मना कर दिया कि वे डिजाइनर शातंनु-निखिल के साथ अनुबंध में है इसलिए रैम्प नहीं चल सकती है।
अगर दिया ने पहले ही मना किया होता तो ठीक रहता लेकिन उन्होने शो शुरू होने के एकदम पहले मना कर दिया। फिल्म एसिड फैक्टरी के निर्देशक संजय गुप्ता काफी परेशान हो गए। फिल्म के मार्केटिंग गुरू गौतम कोहली ने दिया को समझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं रहे।
बेचारे संजय क्या करते, आखिर में खुद ही रैम्प पर उतरे। दिया अगर ऐसा ही करती रही तो उनको कौन पूछगा। वैसे ही उनके पास चंद फिल्में है।


Click it and Unblock the Notifications