#PlotLeak: धूम 4 में चोर नहीं...पुलिसवाले बने हैं सलमान खान...पर!
अब गपशप गली में ये खबर तो ज़ोरों पर है कि सलमान खान की धूम 4 में रणवीर सिंह भी फाइनल है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा होना बाकी है पर खबरें यही कहती हैं कि इस बार धूम सीरीज़ के विलेन हैं सलमान खान वहीं हीरो हैं रणवीर सिंह।
लेकिन अब आता है कहानी में ट्विस्ट अगर सूत्रों की मानें तो धूम 4 में सलमान खान चोर नहीं बल्कि पुलिस बने हैं। लेकिन हर पुलिसवाला तो अच्छा नहीं हो सकता ना। बस वही जो अच्छा नहीं हो सकता, वो पुलिसवाले सलमान खान हैं। यानि कि बैड बॉय।
[Ooo: तो अपनी पूरी की पूरी BRAND NEW 'धूम सीरीज़' ला रहे सलमान!]
वहीं रणवीर सिंह फिल्म में बने हैं अच्छे पुलिस ऑफिसर यानि कि गुड बॉय। अब इस गुड बॉय वर्सेज़ बैड बॉय में इस बार भी बैड बॉय जीतेगा या फिर इस बार कहानी में कुछ ट्विस्ट होगा ये तो देखना पड़ेगा।
वैसे भी सलमान खान ने अभी तक कोई निगेटिव भूमिका नहीं निभाई है इसलिए उन्हें निगेटिव रोल में देखना काफी मज़ेदार होगा। जानिए आने वाली धमाकेदार फिल्मों के प्लॉट जो हो चुके हैं लीक -


Click it and Unblock the Notifications