#BreakingBuzz: शाहरूख Vs सलमान, फाइनली इनके हाथ आई धूम 4
शाहरूख खानशाहरूख खान फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर है। अच्छी खबर ये है कि शाहरूख खान एक बार फिर से यशराज फिल्म्स के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल कर चुके हैं। बुरी खबर ये है कि ये प्रोजेक्ट क्या है किसी को नहीं पता।
गौरतलब है कि शाहरूख खान के पास दो फिल्मों के बारे में सोचने का समय था। एक थी धूम 4 और दूसरी है एक पीरियड फिल्म जहां, शाहरूख खान अपनी फिल्म असोका की तरह एक योद्धा बने हैं।

अब शाहरूख ने इनमें से कौन सी फिल्म फाइनल की है ये देखना है। अगर शाहरूख ने पीरियड फिल्म फाइनल कर दी है तो ये तय मानिए कि धूम 4 सलमान खान ही करेंगे। वहीं अगर शाहरूख ने धूम 4 फाइनल की है तो धमाके के लिए तैयार हो जाइए।
कुछ दिन पहले धूम 4 को लेकर एक और नई अफवाह उड़ी। और गपशप गली में फिल्म को लेकर एक नई बल्कि एक साथ दो अफवाहें घूम रही थीं।
अफवाह 1 - विलेन सलमान खान जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद, आखिरकार इस बार धूम 4 के विेलेन बन चुके हैं सलमान खान। लेकिन अब सलमान विलेन हैं तो अच्छे विलेन ही होंगे। बींग ह्यूमन वाले!
अफवाह 2 - डॉन शाहरूख खान माना जा रहा है कि शाहरूख ने खुद ये सलाह दी है कि उनके डॉन कैरेक्टर को फिल्म में शामिल किया जाए। यानि कि धूम 4, डॉन और धूम का स्पिन ऑफ हो सकती है। हॉलीवुड फिल्मों की तरह। अगर डॉन प्रोड्यूसर, फरहान अख्तर मानते हैं तो!
अभी भी माना जा रहा है कि फिल्म के लीड शाहरूख खान ही होंगे। फैन के बाद उन्हें एक सुपरहिट फिल्म की अदद ज़रूरत है और उनकी मदद के लिए आदित्य चोपड़ा जुट गए है। वैसे भी फैन के पहले शाहरूख की आखिरी दो फिल्म - दिलवाले और हैप्पी न्यू ईयर भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
अब जब बात शाहरूख खान की फ्लॉप फिल्मों की हो रही है करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

