#Dhoomdaar: सलमान हैं टाईगर...शाहरूख हैं विलेन...धूम 4 की डीटेल्स
आखिरकार धूम 4 को लेकर एक बार फिर गपशप गली में चर्चा होना शुरू हो गई है। सारी चर्चा वहां से शुरू हुई जब से शाहरूख खान को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया। और अब तय माना जा रहा है कि शाहरूख खान की धूम सीरीज़ के नए विलेन होंगे।
हालांकि इसके पहले सब सलमान खान को धूम सीरीज़ में देखने के लिए उत्साहित थे। लेकिन फिलहाल शाहरूख खान को फैन के बाद एक धमाके की बेहद ज़रूरत है और ये धमाका उनके लिए धूम 4 होगी।

फिल्म को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कई नाम फिल्म से जुड़ रहे हैं और कई नाम हट रहे हैं। सलमान खान फिल्म के लिए पक्का नाम माने जा रहे थे लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है।
[सोचा कुछ अच्छी फिल्में शाहरूख भी कर ले - सलमान खान]
जानिए फिल्म से जुड़ी सबसे ताज़ा डीटेल्स -
शाहरूख खान होंगे लीड
फिल्म के लीड शाहरूख खान ही होंगे। फैन के बाद उन्हें एक सुपरहिट फिल्म की अदद ज़रूरत है और उनकी मदद के लिए आदित्य चोपड़ा जुट गए है।
[HAFTA: बॉक्स ऑफिस 'खान' रूल को तोड़...अक्षय ने मारी एंट्री]
वैसे भी फैन के पहले शाहरूख की आखिरी दो फिल्म - दिलवाले और हैप्पी न्यू ईयर भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
विलेन नहीं हीरो
फिल्म में शाहरूख खान फिल्म के हीरो होंगे और पूरी तरह से विलेन नहीं। हालांकि धूम सीरीज़ की हर फिल्म का हीरो उसका विलेन ही होता है। चाहे वो जॉन अब्राहम हो, ऋतिक रोशन या फिर आमिर खान। तो शाहरूख का किरदार भी कुछ ऐसा ही होगा।
सलमान होंगे टाइगर
हालांकि पहले सलमान को फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन फिर एक था टाइगर सीक्वल का अनाउंसमेंट हो गया और ये तय हुआ कि सलमान खान टाइगर ज़िंदा है में अपना काम आगे करेंगे वहीं शाहरूख खान धूम की बाईक संभालेंगे।
रणवीर करेंगे अभिषेक को रिप्लेस
रणवीर सिंह फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देंगे और वो अभिषेक बच्चन को रिप्लेस करेंगे। अभिषेक बच्चन पहले ही नाराज़गी जता चुके हैं कि उन्हें धूम 4 के बारे में कुछ भी नहीं पता। लेकिन अब ये तय है कि वो रिप्लेस हो चुके हैं।
परिणीति और वाणी को अप्रोच
फिल्म में हीरोइन के लिए रोल के लिए वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा को अप्रोच किया गया है। हालांकि दोनों ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई बात नहीं की है। गौरतलब है कि वाणी फिलहाल यशराज फिल्म्स की बेफिक्रे कर रही हैं तो परिणीति हमेशा से आदित्य चोपड़ा की फेवरिट रही हैं।
नो उदय चोपड़ा
माना जा रहा है कि फिल्म में इस साल उदय चोपड़ा भी नहीं रहेंगे। अब उनकी जगह किसी को लिया जाता है या फिर उनका रोल खाली छोड़ दिया जाएगा ये देखने वाली बात होगी।
अगले साल के अंत में
फिल्म अगले साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी। तब तक फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज में ही रहेगी। ऐसे में फिल्म में अभी कितने बदलाव किये जाएंगे पता नहीं वैसे भी फिल्म से अमिताभ बच्चन, प्रभास, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय सबका नाम जुड़ चुका है।
और बड़ी स्टारकास्ट
इस बार फिल्म की स्टारकास्ट और बड़ी हो चुकी है। शाहरूख खान अगर सुपरस्टार हैं तो रणवीर सिंह का स्टारडम भी हर दिन बढ़ रहा है। बेफिक्रे के बाद, शायद उनके स्टारडम में और बदलाव आ जाएगा। ऐसे में दोनों को साथ में देखना दिलचस्प होगा।
दोहराएगी इतिहास
अब देखना ये है कि क्या ये फिल्म धूम 3 का इतिहास दोहरा पाएगी और उसके सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। अभी तक ज़्यादातर रिकॉर्ड में धूम 3 दूसरे या तीसरे पायदान पर है। क्या शाहरूख आमिर खान को पीछे छोड़ पाएंगे?


Click it and Unblock the Notifications








