2019: धूम 4 के लिए शाहरूख के साथ सलमान या रणवीर BOOKED
बॉलीवुड में अगर किसी सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार है तो वो है धूम। धूम सीरीज़ बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज़ है और जब से अफवाहें उड़ीं की फिल्म के चौथे पार्ट पर काम चल रहा है, रोज़ ही फिल्म से जुड़ी कोई खबर बाहर आ जाती है। ताज़ा ये है कि धूम सीरीज़ को पूरी तरह से नए कलेवर में ढाला जा रहा है।
यानि कि नई कहानी, नया स्टारकास्ट और बाकी सब कुछ नया। फिल्म 2019 के मध्य तक फ्लोर पर जाने की संभावाना है और अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए शाहरूख खान का एक नाम तो फाइनल है। दूसरे नाम के लिए फिल्म में सलमान खान और रणवीर सिंह के बीच जद्दोजहद चल रही है।

कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि धूम 4 के लिए आखिरकार सलमान खान को अप्रोच कर लिया गया है। हालांकि सलमान के साथ फिल्म में रणवीर सिंह को भी अप्रोच किया गया और सलमान खान रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। कारण है कि सुलतान की स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर परदे के सामने नाचने लगे। लोग फिल्म छोड़कर रणवीर को देखने लगे।
वहीं दूसरी तरफ, रणवीर सिंह भी फिलहाल सलमान खान के साथ काम करने में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उनके पास बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में फिल्म में कौन फाइनल होगा ये तो आधिकारिक घोषणा के साथ ही पता चलेगा।
तब तक फिल्म को लेकर काफी अफवाहें मशहूर हो चुकी हैं। इनमें से केवल एक सच हो सकती है वो भी फिल्म का टीज़र या ट्रेलर आने के बाद। तब तक आप भी इन अफवाहों पर ध्यान दीजिए -


Click it and Unblock the Notifications












