सलमान के दबंग 2 के चलते अब धूम 3 2013 में होगी रिलीज!

हम आपको बता दें कि जब से अरबाज खान ने सलमान की फिल्म दबंग 2 के लिए घोषणा कर दी है कि उनकी फिल्म अगले साल मार्च से बननी शुरू हो जाएगी और फिर क्रिसमस के आस पास रिलीज भी कर दी जाएगी। इस खबर को सुनकर ही आदित्य चोपड़ा की निंदे उड़ गयी क्योंकि उन्होंने इस समय अपनी फिल्म धूम 3 को पर्दे पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रखी थी।
वैसे एक खबर यह भी आ रही है कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद भी इसके प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन के लिए 10 से 11 महि नों का समय चाहिए तब जाकर ही इस फिल्म का काम पूरा हो सकता है। तब इस कैम्प के आदित्य चोपड़ा ने टीम के सारे मेम्बर से बात की और बाद इस बात पर सहमत हुए की इस फिल्म को वर्ष 2013 में ही रिलीज किये जाने में ही समझदारी है।


Click it and Unblock the Notifications