Sshhh: किसी को बताया नहीं पर धर्मेंद्र से पड़ा था ज़ोर का थप्पड़!
कहते हैं ना कि अगर जट को गुस्सा आ गया तो बस फिर आ गया और जब जट यमला पगला दीवाना हो तो फिर दिमाग घूमना कहां बड़ी बात है। बात हो रही है धर्मेंद्र और उनके गुस्से की जिसके बारे में बताया अभय देओल ने।
अभय देओल अपनी फिल्म हैप्पी भाग जाएगी को प्रमोट करने द कपिल शर्मा शो पर आए थे और उन्होंने कपिल शर्मा को बताया कि एक बार धर्मेंद्र ने उन्हें बहुत तेज़ गाड़ी भगाते देख लिया।

इसके बाद उन्होंने मेरी गाड़ी रूकवाई, खुद गाड़ी से उतरे और मुझे ज़ोरदार थप्पड़ जड़ा। और गुस्से में वहां से चले गए। मैं डरते डरते घर पहुंचा कि मम्मी पापा अच्छे से क्लास लेंगे।
लेकिन धर्मेंद्र ने अभय देओल की कोई शिकायत घर पर नहीं की थी। हालांकि उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थीं और साफ पता लग रहा था कि कुछ तो हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











