श्रुति हसन के चलते धनुष और ऐश्वर्या में तनाव

दरअसल फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी इन दोनों को एक दूजे की काफी करीब देखा जा रहा था। जिसके चलते इस कपल के बीच काफी झगड़े भी हुए। अब धनुष का श्रुति से मेल जोल काफी बढ़ गया है जिसके कारण कहा जा रहा है कि इस फिल्म की डाइरेक्टर ऐश्वर्या का धनुष के साथ रिश्ता बिगड़ने के कगार पर है।
इस फिल्म के प्रीमियर पर भी श्रुति और ऐश्वर्या एक दूसरे से बचते ही दिखाई दिये। रेड कार्पेट पर चलते हुए पहले धनुष आए और उनके पीछे श्रुति भी दिखाई दी। फोटोशूट के दौरान भी श्रुति और ऐश्वर्या एक दूसरे से मुंह मोड़कर ही खड़े थे। इन सबके चलते किसी को समझ नहीं आ रहा है कि इन तीनों के बीच आखिर क्या चल रहा है।
इन सबके बारे में धनुष ने कहा है कि श्रुति और ऐश्वर्या के बीच किसी भी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ है। साथ ही उनके और ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते में भी कोई परेशानी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications