SECRET: शमिताभ में नहीं है धनुष का एक भी डायलॉग
शमिताभ की रिलीज़ डेट जैसे जैसे करीब आ रही है वैसे ही फिल्म की छोटी छोटी पहेलियां भी दर्शकों के सामने उछाली जा रही हैं। शमिताभ के ट्रेलर से पहले इस फिल्म का ऑडियो टीज़र रिलीज़ किया गया था। यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसका ऑडियो टीज़र भी आया था।
इस टीज़र की खास बात ये थी कि इसमें कहीं भी धनुष की आवाज़ नहीं सुनाई दी थी। लेकिन ऐसा क्यों था इस बारे में किसी ने नहीं सोचा। दरअसल शमिताभ में धनुष का एक भी डायलॉग नहीं है। जी हां, धनुष को अपनी हिंदी पर बिल्कुल काम नहीं करना पड़ा क्योंकि आर बाल्कि ने उन्हें एक भी डायलॉग नहीं दिया।
ALSO READ: शमिताभ में 12 कैमियो, एक रोल में दिखेंगे अमिताभ बच्चन के पापा!
लेकिन अब सूत्र बता रहे हैं कि धनुष का एक भी डायलॉग ना होने के पीछे भी एक कारण होगा। कारण ये है कि फिल्म में धनुष एक मूक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो धनुष ने बिना बोले अपने हाव भाव से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही फिल्म की यूएसपी है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 फरवरी का रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
