संजू बाबा के लौटने पर ही धमाल
निर्माता अशोक ठकेरिया और निर्देशक इंद्र कुमार संजू बाबा के जेल से लौटने के बाद ही धमाल मचायेंगे, इससे पहले नही. कहने का मतलब यह है कि वे धमाल फिल्म की सिक्वल धमाल 2 का निर्माण कर रहे हैं और इसकी शूटिंग संजय दत्त के जेल से बाहर हो जाने के बाद ही शुरु की जायेगी.
बिना संजय दत्त के वे इस फिल्म को नही बनाना चाहते. हालांकि सजू के बाहर आने के बारे में कुछ भी निश्चित नही है. इसलिये इस प्रोजेक्ट को अशोक और इंद्र ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है और वे अनिल कपूर को लेकर दूसरी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. अनिल कपूर के साथ इससे पहले वे हिट फिल्म बेटा बना चुके हैं जो कि 1992 में प्रदर्शित हुई थी.
हालांकि फिल्म धमाल में संजय दत्त की साइड भूमिका ही थी लेकिन उनकी इस भूमिका को काफी सराहा गया. फिल्म की सफलता को देखते हुए अशोक और इंद्र ने इस फिल्म सीक्वल धमाल 2 बनाने की योजना भी बनाई लेकिन इसी बीच संजू बाबा को जेल हो गई. वैसे धमाल में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और आशिष चौधरी मुख्य भूमिका में थे और निर्माता व निर्देशक ने इन्हें भी धमाल 2 में लिया है, लेकिन वे संजू के बिना फिल्म को नही बनाना चाह्ते. अब संजू बाबा जब वापस बाहर आयेंगे तभी धमाल 2 पूरी हो सकेगी.


Click it and Unblock the Notifications