फ्रीडा की सलाह नहीं मान रहे देव

पच्चीस वर्षीय फ्रीडा कहती हैं, "वह मुझसे फैशन संबंधी सलाह नहीं लेते हैं। यदि मैं उन्हें कोई सुझाव देती भी हूं तो वह ऐसा कुछ चुनते हैं जो मेरी सलाहों के एकदम उलट हो। मैं उनके लिए कपड़ों का चुनाव नहीं कर सकती हूं।"
इन दोनों कलाकारों की मुलाकात निर्देशक डेनी बोयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' की शूटिंग के दौरान हुई थी।
इन दिनों फ्रीडा, वुडी एलन की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में काम करना एक सपने के साकार होने जैसा है।


Click it and Unblock the Notifications