देव पटेल को भायी दीपिका पादूकोण!

जब देव से पूछा गया कि उनकी कोई गर्लफैंड है तो उनका कहना था कि अभी मैं बहुत छोटा हूं। पर उन्हें बालीवुड की नायिकाएं अच्छी लगती है जिसमें सबसे अधिक ऐश्वर्या राय और दीपिका पादूकोण पसंद है।
वे भारत में नही रहते है लेकिन बालीवुड की फिल्में उन्हें अधिक पसंद है। उन्होंने अनिल कपूर, इरफान खान की फिल्में देखी है। बालीवुड में काम करने पर उन्होने बताया कि यहां के हीरो ज्यादा सुन्दर और मांसल शरीर वाले होते है।
वे खुद को बालीवुड के हीरो के लायक नही समझते है। पर उन्हें यहां की हीरोइने बहुत पसंद है। तभी तो उनकी तारिफ करते हुए नही थकते है। यही नही स्लमडॉग की हीरोइन फ्राइडा पिंटो को अपने दिल के काफी करीब बताते है।


Click it and Unblock the Notifications