कॉमेडी से डरती हैं माही गिल
फिल्म 'देव डी' से चर्चा में आई अभिनेत्री माही गिल को कॉमेडी करने से डर लगता है। फिल्म देव डी में उनका रोल एक गंभीर किस्म की महिला का था। इस फिल्म के बाद माही के पास कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन सभी गंभीर किस्म के रोल ही थे।
माही का कहना है, "मैं कॉमेडी फिल्में करने से बहुत डरती हूं। मुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि क्या मैं कभी ऐसा कर पाऊंगी या नहीं।
लेकिन में एक न एक दिन कॉमेडी फिल्म में काम करने की कोशिश करना चाहती हूं। मैं अपनी सहूलियत के किरदारों से बाहर निकल कर कुछ ऐसे किरदार करना चाहती हूं जो मेरे लिए आसान नहीं हैं।"
उनकी पांच फिल्में आने वाले समय में प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। माही ने अपनी आने वाली फिल्मों 'पान सिंह तोमर', 'दबंग', 'भांग', 'सुरमई शाम' और 'गुलाब गंज' में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं।
गुलाब गंज दबंग देव डी पान सिंह तोमर भांग माही गिल सुरमई शाम bhaang bhang dabang dev d gulaab gang mahi gill paan singh tomar surmai shaam


Click it and Unblock the Notifications