महिलाओं ने पसंद की 'देव डी' : अनुराग

कश्यप ने बताया, "हां यह फिल्म वास्तव में दर्शकों के लिए बहुत अलग तरह की है लेकिन मैंने कभी फिल्म बनाते समय महिला और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं किया।"
कश्यप ने कहा, "कुछ लोगों को लग रहा था कि विषय वस्तु की वजह से फिल्म महिलाओं को पसंद नहीं आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म देखने वाली महिलाओं ने इसकी काफी तारीफ की है।"
फिल्म में अभय देओल ने नायक की भूमिका निभाई है जबकि नवोदित माही ने पारो और कल्की कोएचलिन ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications