FINALLY: एक ही फिल्म से जुड़ेंगे दो सुपरहिट KHAN.. सलमान खान का धमाका!
लंबे समय से अफवाहों में था कि फवाद खान सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। बहरहाल, कई परेशानियों के बाद आखिरकार यह खबर अब ऑफिशियली बाहर आई है। जी हां, निर्देशक नितिन कक्कर ने कंफर्म किया है कि उनकी अगली फिल्म में फवाद खान फाइनल हैं।
नितिन कक्कर ने बताया कि ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी। यह एक शहरी प्रेम कहानी होगी, यहां एक लड़का- लड़की के बीच प्रेम कहानी से आगे काफी कुछ दिखाया जाएगा। बता दें, यह फिल्म 'जुगलबंदी' नहीं है..
REACTION: ''सलमान की 'दबंग 3' के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया....''

बता दें, ऐ दिल है मुश्किल के बाद फवाद खान कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'रात बाकी' में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं, बल्कि कुछ ही दिनों यह खबर भी बाहर आई थी कि फवाद खान जोया अख्तर की अगली फिल्म में लॉक होंगे। कोई शक नहीं कि फवाद खान को इन फिल्मों में देखना दिलचस्प होगा। आखिर एक ही फिल्म से फवाद और सलमान का जुड़ना, कोई छोटी बात तो है नहीं।
फिलहाल यहां देंखे हैंडसम खान की तस्वीरें-
फिल्म खूबसूरत के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने जल्द ही बॉलीवुड में अपनी अहम जगह बना ली है।
फवाद खान की पहली फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन इस फिल्म के बाद फवाद सुपरहिट खान बन गए हैं।
लाखों दिलों की धड़कन फवाद खान की फीमेल फैन फॉलोइंग सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत में भी गजब की है।
फिल्मों में काम करने के फवाद के अपने रूल्स हैं। जी हां, फवाद न ही फिल्मों में किस करेंगे, न ही इंटिमेट सीन्स.
फिलहाल, फवाद की झोली में बॉलीवुड की कई फिल्में हैं। लिहाजा, हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द बॉलीवुड को एक और सुपरहिट खान मिलने वाला है..
फवाद खान, सिद्धार्थ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म कपूर एंड सन्स में नजर आए। करण जौहर की इस फिल्म से फवाद ने खूब तारीफें लूटी हैं।
कोई शक नहीं कि इस पाकिस्तानी एक्टर ने कई न्यूकमर्स की रातों की नींद उड़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications






