देसी ब्वॉज़ से ही बॉलीवुड में मेरी असली इंट्री हुई: चित्रांगदा सिंह
इस फिल्म में चित्रांगदा ने अक्षय कुमार के साथ काम किया है। अक्षय ने भी चित्रांगदा के लिए कमेंट दिया है कि उनमें स्मिता पाटिल की झलक दिखाई देती है। देसी ब्वॉयज़ में चित्रांगदा ने प्रोफेसर का किरदार निभाया है जो काफी हॉट है। उन्हें देख कर ही अक्षय उनपर लट्टू हो जाते हैं।
वैसे इस फिल्म की शूटिंग के समय चित्रांगदा और दीपिका के बीच अनबन की भी खबरें आ रही थी लेकिन इसके प्रमोशन के समय दीपिका ने यह कहा कि हमने साथ में काम किया ही नहीं तो अनबन होने का सवाल ही नहीं उठता। दीपिका के साथ साथचित्रांगदा ने भी दीपिका की ड्रेसिंग सेंस को लेकर कुछ कमेंट किया था।
खैर लगता है कि इस फिल्म में दीपिका से ज्या चित्रांगदा को लोग पसंद कर रहे हैं। और तो और चित्रांगदा भी लोगों से यह कह रही हैं कि देसी ब्वॉयज़ से ही उनकी दमदार इंट्री हुई है। अब चित्रांगदा इसे शुरूआत कहती है तो अब देखते हैं कि चित्रांगदा बॉलीवुड में कहा तक जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
