अब दिल्ली 6 हुयी देलही 6!

कही ऐसा तो नही कि राकेश किसी अंक ज्योतिषी की सलाह पर फिल्म के हिट होने के लिए यह सब तामझाम कर रहे है। फिल्म में पहली बार अभिषेक और सोनम कपूर की जोड़ी पेश की गई है।
कुछ सूत्रों के अनुसार प्रख्यात अंक ज्योतिषी भाविक संघवी के कहने पर ही फिल्म का नाम बदला गया है। उनके अनुसार दिल्ली 6 के जो अंक बनते थे उसके अनुसार यह अभिषेक ओर सोनम के लिए फिट नही बैठते थे। पर देलही 6 से बनने वाले अंको से पुरी युनिट का फायदा होने के आसार है।
भाविक की गणना के अनुसार फिल्म का सबसे ज्यादा फायदा सोनम कपूर और फिलम निर्माता का होने वाला है। खैर किसका कितना फायदा होगा यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा!


Click it and Unblock the Notifications