नाबालिग लड़की के Delhi Metro में बहके कदम, बॉयफ्रेंड को खचाखच भरी मेट्रो में दिया होठों पर जोरदार किस

Delhi Metro video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ ना कुछ अजीब चीजें होती ही रहती हैं। मेट्रो दिल्ली के लिए यातायात का वरदान है, दिल्ली के एक छोर से दूसरे छोर में पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो को सबसे सुलभ साधन माना जाता है, लेकिन यही मेट्रो अब धीरे-धीरे अश्लीलता का अड्डा भी बनती जा रही है।
दिल्ली मेट्रो का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का और लड़की मेट्रो में खड़े नजर आ रहे हैं। लड़का पहले लड़की को छेड़ता है और लड़की इधर-उधर मुंह छिपाती है लेकिन बाद में लड़का उस लड़की को किस कर लेता है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा अब फूट रहा है और इस तरह की हरकत वो बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं।
इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि लड़का और लड़की दोनों ही माइनर हैं और उन्होंने ये किसिंग सीन अपने रील के लिए किया है। जी हां, सोशल मीडिया पर जिस तरह से इस वक्त प्रचलित होने का चलन चल पड़ा है, लोग कुछ भी करके अब बस फेमस होना चाहते हैं और इसके लिए वो कोई भी मर्यादा लांघने को तैयार हैं।
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।
दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दिल्ली मेट्रो को जल्द ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने ही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications