..................... Delhi Metro Viral Video aunty caught couple romancing in metro Delhi Metro couple video - Hindi Filmibeat

दिल्ली मेट्रो में गंदी हरकते कर रहा था कपल, गुस्साई आंटी ने पड़का और... चलती मेट्रो में मचा बवाल

Metro, Viral Video

Delhi Metro Viral Video: दिल्‍ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेट्रो में बनाया गया एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में दो महिलाएं एक युवक और युवती से झगड़ती हुई नजर आ रही हैं। उनका आरोप है कि दिल्‍ली मैट्रो में दोनों अश्‍लील हरकतें कर रहे थे। जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। थोड़ी ही दूर पर बैठे एक शख्‍स ने इस वीडियो को अपने मोबाइल फोन से बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने कपल को लगाई डांट

वीडियो में महिलाओं से युवक झगड़ता दिख रहा है। वहीं, साथ में उसकी एक महिला फ्रेंड भी मौजूद है। सुना जा सकता है कि दोनों महिलाएं उन्‍हें कह रही हैं कि तुम बड़े बदतमीज हो। मेट्रो में इस तरह की अश्‍लील हरकतें कर रहे हो। दोनों ने युवक और युवती को इसके लिए फटकार लगाई। इन महिलाओं के गुस्‍से का युवक ने भी करारा जवाब दिया। वो इन्‍हें कहता हुआ दिख रहा है कि हमनें ऐसा क्‍या‍ किया है जो तुम भड़क रही हो।

कपल ने किया अपना बचाव

वीडियो में महिलाएं कहती है कि तुम्‍हें शर्म आनी चाहिए। इसपर युवक ने भड़कते हुए कहा कि हम शर्म करेंगे, लेकिन ऐसा कर क्या रहे हैं हम? फिर युवती कहती है कि हम बस खड़े ही हो तो हैं। श्‍यामजी तिवारी नामक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस युवक ने दिल्‍ली मेट्रो प्रशासन को इसमें टैग भी किया है।

डिस्कलेमर

वीडियो में केवल दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता नजर आ रहा है। इससे पहले युवक और युवती ने कुछ अश्‍लील किया है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि वीडियो में ये साफ दिखाई नहीं दे रहा है।

Read more about: metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X