दिल्ली मेट्रो वाली लड़की ने संवारा अपना हुस्न, वायरल होने के बाद कराया ये फोटोशूट

Delhi Metro Girl Rhythm Chanana: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो पिछले कुछ दिनों में आपने दिल्ली मेट्रो की एक लड़की का वीडियो देखा होगा, जिसमें एक लड़की को DIY ब्रालेट और मिनी स्कर्ट पहने दिखी हैं। एक वीडियो वायरल होती ही ये लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जहां लड़की के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं वायरल होने के बाद अब रिदम ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में भी रिदम का हद से ज्यादा अतरंगी अंदाज ही देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों मे रिदम ने कपड़ो को काट कर कतरन तैयार कर नाड़े की मदद से अपने बदन पर बांधा हुआ है। तस्वीरें जहां खूब वायरल हो रही हैं तो वहीं रिदम को तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सावधान रहने और लाइन पर आने की नसीहते पेश कर रहे हैं।
रातोंरात वायरल होते ही रिदम की मेट्रो वाले वीडियो से अलग तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसके साथ ही वायरल होने के बाद अब रिदम चनाना के फॉलोअर्स भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर घंटे तेज रफ्चार के साथ रिदम चनाना के फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक रिदम के अकाउंट (@prettypastry11112222) को 32.5K यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। जो कि पहले सिर्फ कुछ सौ के आस पास ही थे।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जहां लड़की के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं मीडिया में अपनी बढ़ती लोकप्रियता को देख इस लड़की यानि के रिदम चनाना ने इंटरव्यू के लिए मोटी रकम भी चार्ज करना शुरू कर दिया है।
मीडिया प्रोफेशनल के अनुसार जब रिदम को कॉल कर इंटरव्यू के लिए पूछा गया तो उन्होंने फट से मोटी रकम की डिमांड की साथ ही ये भी बताया कि उन्हें कई इंटरव्यू के लिए पैसे मिल भी चुके हैं। बता दें कि रिदम छोटे से इंटरव्यू के लिए 50 हजार की मोटी रकम की मांग कर रही हैं।
ऐसे में साफ है कि ये लड़की अपने अतरंगी अंदाज से छा चुकी है और हर किसी की जुबान पर इस लड़की के चर्चे है। रिदम के पोस्ट पर कमेंट सेक्शन चेक करें तो लोगों का कहना है कि वो गलत डायरेक्शन में जा रही हैं और अभी उन्हें इन चीजों की समझ नहीं है जिसके कारण वो ऐसी अजीब हरकतें कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications