दिल्ली मेट्रो वाली लड़की एक इंटरव्यू के लिए मांग रही है इतनी मोटी रकम, मशहूर होते ही कराया ये फोटोशूट

delhi metro girl

Delhi Metro Girl Rhythm Chanana: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो पिछले कुछ दिनों में आपने दिल्ली मेट्रो की एक लड़की का वीडियो देखा होगा, जिसमें एक लड़की को DIY ब्रालेट और मिनी स्कर्ट पहने दिखी हैं। एक वीडियो वायरल होती ही ये लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जहां लड़की के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं मीडिया में अपनी बढ़ती लोकप्रियता को देख इस लड़की यानि के रिदम चनाना ने इंटरव्यू के लिए मोटी रकम भी चार्ज करना शुरू कर दिया है।

मीडिया प्रोफेशनल के अनुसार जब रिदम को कॉल कर इंटरव्यू के लिए पूछा गया तो उन्होंने फट से मोटी रकम की डिमांड की साथ ही ये भी बताया कि उन्हें कई इंटरव्यू के लिए पैसे मिल भी चुके हैं। बता दें कि रिदम छोटे से इंटरव्यू के लिए 50 हजार की मोटी रकम की मांग कर रही हैं।

इतना ही नहीं फोन कॉल्स रिदम नहीं अटेंट कर रही हैं बल्कि उनकी तरफ से कोई दूसरा शख्स कर रहा है। ये शख्स कॉल उठाते ही कहता है कि आप कोई रिपोर्टर ही होंगे जिसे रिदम का इंटरव्यू चाहिए होगा। इसके बाद ये शख्स सीधे 50 हजार रुपयों की डिमांड रख देता है। मीडिया पर्सन के बाद इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। ये शख्स इन इंटरव्यू को पेज प्रमोशन कहकर पैसा वसूल कर रहा है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि रातोंरात वायरल होते ही रिदम की मेट्रो वाले वीडियो से अलग तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसके साथ ही वायरल होने के बाद अब रिदम चनाना के फॉलोअर्स भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर घंटे तेज रफ्चार के साथ रिदम चनाना के फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक रिदम के अकाउंट (@prettypastry11112222) को 23.8K यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। जो कि पहले सिर्फ कुछ सौ के आस पास ही थे। जो कि 24 घंटे पहले तक 13.6K थे।

ऐसे में साफ है कि ये लड़की अपने अतरंगी अंदाज से छा चुकी है और हर किसी की जुबान पर इस लड़की के चर्चे है। रिदम के पोस्ट पर कमेंट सेक्शन चेक करें तो लोगों का कहना है कि वो गलत डायरेक्शन में जा रही हैं और अभी उन्हें इन चीजों की समझ नहीं है जिसके कारण वो ऐसी अजीब हरकतें कर रही हैं।

Read more about: delhi metro girl rhythm chanana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X